नशे का कारोबार
देश के नौजवान तम्बाकू, अफीम, चरस,गांजा, भांग, शराब, हेरोइन और कोकीन जैसे मादक पदार्थों कीओर ज्यादा से ज्यादा आकर्षित हो रहे है। इन पदार्थों की खपत तेजी से बढ़ रही है। सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर अवैध रूप से भारी मात्रा मे इनका आयात हो रहा है। देश में नशे का कारोबार इस तरह फैल गया है किआए दिन लाखों रूपएके नशीले पदार्थ पकड़ा जाता है। भ्रष्टाचारी नेताओं और पुलिस की मिलीभगत से ही यह कारोबार फल फूल रहा है। इसे फैलाने में महिलाओं का इस्तेमाल भी हो रहा है। नशे की इस चुनौती से निपटने के लिए परिवार, समाज, हमारी सरकारें, कानून और मीडिया को आगे आना होगा तभीएक अच्छे समाज की रचना की जा सकती है।
Comments
Post a Comment