Posts

Showing posts from May, 2018

अंधविश्वास का जाल

                       अंधविश्वास का जाल भारत में लोग आस्था की दुनिया में  जीते हैं लेकिन ज्यादातर लोग अंधविश्वास के मकरजाल में उलझे रहते हैं। इसका कुछ पाखंडी और ठग लोग नाजायज फायदा  उठाते हैं वे तब तक लोगों को ठगते रहेगे  जब तक ललोग अंधविश्वास के मकरजाल से बाहर नहीं निकल आते। भारत के बहुत से ऐसे गांव  और  शहर भी है जहां कुछ लोग जादू टोने-टोटके से बीमारी काइलाज करने में विश्वास करते हैं। जब कि यह किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। माना जाता है कि महिलाएं ज्यादा अंधविश्वास का शिकार होती हैं हालांकि यह पुरुषों की बनाई सुनियोजित व्यवस्था है जिसमें महिलाओं को अशिक्षित और गैरजागरुक बनाए रखा जाता है। 

धर्म

                                                               इन दिनों  धर्म का जितना दुरुपयोग हो रहा है उतना शायद ही कभी हुआ हो। आज धर्म को लोगों ने अपने कुकर्मों के बचाव के लिए ढाल बना लिया है। असल में धर्म वह है जिसे धारण किया जा सके। धर्म हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा  देता है  जीवन जजीने की दिशा देता। इन्सानियत  के पथ पर चलने का सन्देश देता है। ऊंच नीच, अच्छे  बुरे से  अवगत कराता है। धर्म जोड़ाना सिखाता है तोड़ना नहीं। जीवन बचाना सिखाता है मारना काटना नहीं।